फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Court sentenced four gangsters

कोर्ट ने गैंगस्टर के चार मुजरिमो को सुनाई सजा, अर्थदंड भी लगाया

Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Court sentenced four gangsters
कोर्ट ने गैंगस्टर के चार मुजरिमों को सुनाई सजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। गैंगस्टर के दो अलग-अलग मामलों में अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष गैंगस्टर कोर्ट) सुबोध सिंह ने दोष सिद्ध पाए जाने पर चार मुजरिमों को सजा सुनाई। कोर्ट ने चारों मुजरिमों पर अर्थदंड भी लगाया।
केस नम्बर 1
जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजय पुनिया ने बताया कि कैराना थाने पर 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें आरोप लगाया था कि गैंग लीडर गांव भूरा निवासी मुबारिक उर्फ भोला अन्य चार साथियों के साथ गैंग बनाकर अपराध करता है। पुलिस ने मुबारिक उर्फ भोला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सोमवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष गैंगस्टर कोर्ट) सुबोध सिंह ने दोष सिद्ध पाए जाने पर मुजरिम मुबारिक उर्फ भोला निवासी गांव भूरा को छह साल कठोर कारावास व पांच हजार रुपये की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

केस नम्बर 2
जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान व कोर्ट मोहर्रिर मुकेश कुमार ने बताया कि 2019 में थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने नीरज, संदीप व कन्हैया के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। वहां से उन्हें जेल भेज दिया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान तीनों ने कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकार कर क्षमा याचना की थी। सोमवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष गैंगस्टर कोर्ट) सुबोध सिंह ने दोष सिद्ध पाए जाने पर नीरज, संदीप व कन्हैया को चार-चार साल का कारावास व पांच-पांच हजार रुपये दंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed