{"_id":"6ab03469bcb2c92adb0c850d","slug":"councilor-threatens-self-immolation-along-with-family-shamli-news-c-26-1-sal1002-174476-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सभासद ने दी परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सभासद ने दी परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी
Mon, 21 Sep 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका के वार्ड सभासद एवं भाजपा के जिला मंत्री अनिल उपाध्याय ने सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुपों में झूठे और भ्रामक पोस्ट वायरल का आरोप लगाया है। उन्होंने इसमें पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे कलक्ट्रेट में परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे।
सभासद अनिल उपाध्याय ने रविवार को बताया कि कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। वायरल हो रही पोस्ट में कहा जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष को क्लीन चिट मिल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन भ्रामक पोस्ट के माध्यम से लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जिससे भय व भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है।
सभासद ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिलता तो वह अपने परिवार के साथ कलक्ट्रेट जाकर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी गलती है तो उन्हें फांसी दे दी जाए। उन्होंने अपनी व अपने परिवार की जान का खतरा बताते हुए कहा कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके जिम्मेदार पालिकाध्यक्ष होंगे। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की जांच मीडिया सेल से कराई जाएगी। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये है मामला
शनिवार को नगरपालिका में कौशांबी विहार में नाला व सड़क निर्माण का लेकर लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सभासद अनिल उपाध्याय की लोगों ने पिटाई कर दी थी। उनकी पिटाई करते हुए और गिरेबान पकड़कर कोतवाली ले गए थे। इस मामले में उन्होंने पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल पर लोगों को उकसाकर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, राजकुमार, हर्ष, बारू, अर्चना शर्मा व अमरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।