फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona in Bijnor: two hundred eighty six corona infected in the district today

बिजनौर में कोरोना : टूटे सारे रिकॉर्ड, 495 और संक्रमित मिले, मास्क न लगाने पर वसूला चार लाख का जुर्माना

Sat, 24 Apr 2021 07:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Apr 2021 07:48 PM IST
सार

- अब सक्रिय कोरोना मरीज बढ़कर पहुंचे ढाई हजार के पार 
- जिले में लगभग हर पांचवें मरीज में हुई कोरोना की पुष्टि
- 2584 मरीजों की शनिवार को आई जांच रिपोर्ट
- 7735 लोगों अब तक हो चुके हैं कोरोना संक्रमित 

विज्ञापन
Corona in Bijnor: two hundred eighty six corona infected in the district today
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

बिजनौर जिले में शनिवार को कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 495 नए कोरोना के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, इस आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। धामपुर क्षेत्र में दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। इनमें भी कोरोना की आशंका की जताई जा रही है। 

विज्ञापन


शनिवार को कुल 2584 जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 495 संक्रमित और 2089 जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं। इस आंकड़े के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 7735 पर पहुंच गया है। ठीक होने की स्थिति पर नजर डालें तो 5079 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं। 72 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 37 हजार 171 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 33 हजार 462 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। बिना वजह के घर से बाहर न निकलें और स्वयं तथा अपने परिजनों को कोरोना संक्रमण के प्रकोप से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी: सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल, मौके पर पहुंचे एसपी 

धामपुर क्षेत्र में दो की मौत
नगर के एक मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक को शनिवार की सुबह अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान शिक्षक ने दम तोड़ दिया। कोरोना की आंशका के कारण परिजनों ने रिश्तेदारों को इसकी खबर नहीं दी।

खो बैराज पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा धामपुर क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान की पत्नी और इस बार ग्राम पंचायत सुहागपुर से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी रही एक महिला की बुखार के कारण मौत हो गई।
 
395 का किया चालान
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बिना मास्क घूमने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिले भर में पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 395 लोगों का चालान करते हुए उनसे तीन लाख 23 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

31 मई तक प्रभावी रहेंगे अंतरिम आदेश
हाईकोर्ट के आदेशानुसार कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट और जिला अदालतों, सिविल अदालतों, फैमिली व लेबर कोर्ट एवं अन्य अदालतों द्वारा पारित अंतिम आदेश, विभिन्न क्रिमिनल अदालतों की ओर से पारित सीमित अवधि के जमानत आदेश और अग्रिम जमानत आदेश अब 31 मई तक प्रभावी रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न अदालतों द्वारा पारित बेदखली के आदेशों पर भी 31 मई तक रोक लगाई गई है।

मास्क न लगाने पर वसूला चार लाख का जुर्माना
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बिना मास्क लगाए घूमने वाले 497 लोगों का चालान किया गया। इस दौरान उनसे चार लाख दस हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एक दिन में तीन लोगों की मौत से दहशत 
कोरोना के साथ-साथ दूसरी बीमारी भी लोगों को सताने लगी है। नगर में अचानक हुई तीन मौत से दहशत का माहौल है। हालांकि मौत किस बीमारी से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा। प्रतिदिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते चारों तरफ भय का माहौल है। जहां एक ओर कोरोना संक्रमण का जोर है, वहीं खांसी बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

ऐसे में नगर में अचानक एक दिन में तीन लोगों की मौत की खबर से लोगों में और भी ज्यादा भय हो गया है। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रभु दयाल भाटिया कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनका निधन हो गया। वहीं मोहल्ला चिम्मन श्रीराम कालोनी निवासी कारोबारी इंदर भाटिया, शिवलोक कालोनी निवासी प्रदीप गुप्ता की भी अचानक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed