फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The peoples has attacked team of health department and one injured in Saharanpur

यूपी: सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल, मौके पर पहुंचे एसपी

Sat, 24 Apr 2021 05:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Apr 2021 05:24 PM IST
सार

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव कोटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
The peoples has attacked team of health department and one injured in Saharanpur
स्वास्थ्य कर्मी घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव कोटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार दोपहर में यहां शिविर लगाकर कोरोना टेस्ट कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। वहीं मामले की तहरीर थाने दे दी गई है। घटना के बाद एसपी देहात एवं सीओ देवबंद ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


कोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक धीर सिंह ने बताया कि गांव में एक महिला की अस्पताल में डिलीवरी हुई थी, जिसकी जांच कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसी कारण शनिवार को वह स्वास्थ्य टीम के साथ गांव कोटा पहुंचकर शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कर रहे थे। महिला के मोहल्ले में भी जांच कराने को कहा, लेकिन वहां के लोग आनाकानी करते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबसी: एंबुलेंस में तड़पता रहा युवक, ऑक्सीजन की कमी से दो ने तोड़ा दम, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब एक बजे 15 लोग लाठी-डंडे लेकर शिविर पर आ गए और टीम के साथ मारपीट करने लगे। गांव वालों ने बामुश्किल टीम की जान बचाई। इस दौरान स्वास्थ्य पर्यवेक्षक धीर सिंह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ के बाद मेरठ में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी दबोचे, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed