{"_id":"609820968ebc3ed704334053","slug":"corona-curfew-period-extended-to-seven-days-shamli-news-mrt5376878178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बढ़ाई कोरोना कर्फ्यू अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बढ़ाई कोरोना कर्फ्यू अवधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन बढ़ाई कोरोना कर्फ्यू अवधि
शामली। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 17 मई की सुबह 10 बजे तक बढ़ा दी है। इस दौरान दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की दुकानें पहले की तरह सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन ने एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू की अवधि सात दिन बढ़ा दी है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में कोरोना कर्फ्यू 17 मई की सुबह सात बजे तक रहेगा। अभी तक यह 10 मई की सुबह सात बजे तक लागू था। उन्होंने बताया कि पूर्व की तरह ही बाजार और मंडी में दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे फल, दूध, सब्जी, किरयाना, खाद, बीज आदि की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। उद्योग पूर्व आदेशों की तरह ही खुलेंगे। आवश्यक दवा, सर्जिकल की दुकानें, शराब की दुकानें, कोटेदार की दुकानें, गेहूं क्रय केंद्र यथावत खुलें रहेंगे।