फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Continuing shortage of cash, bank commotion outside

कैश की किल्लत जारी, बैंक के बाहर हंगामा

Fri, 18 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 18 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Continuing shortage of cash, bank commotion outside
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। पीएनबी पर तैनात सिपाहियों द्वारा व्यवस्था बनाने के दौरान ग्राहकों ने हाथापाई हो गई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस फोर्स पहुंची और मामले को संभाला।
विज्ञापन


चौसाना के मैन बाजार स्थित पीएनबी में तैनात चौसाना चौकी के दो सिपाही की बैंक में ड्यूटी लगी हुई है। ग्राहकों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण सिपाही ग्राहकों को लाइन में लगाने लगे। इस दौरान कुछ शरारती युवकों ने सिपाहियों के साथ अभद्रता कर दी। उसी दौरान एक सिपाही के साथ ग्राहकों ने हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन


जिसके बाद अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति को काबू में किया। वहीं, दूसरी ओर पीएनबी चौसाना में कैश की किल्लत से ग्राहकों को दो चार होना पड़ रहा है। नोट बंदी के दस दिन बीतने के बाद भी ग्राहकों को नियमनुसार कैश नहीं मिल पा रहा है। पीएनबी चौसाना के सामने ग्राहकों की लाईनें सुबह तीन बजे से ही लगनी शुरू  हो जाती है। जिसके कारण शाम बैंक बंद होने तक दूर-दराज से आए ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट बदलने के लिए लगी रही लाइन 

थानाभवन।  नगर के विभिन्न बैंकों में पुराने नोट बदलने और पुराने नोट अपने खातों में जमा कराने वालों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, स्टेट बैंक के एटीएम के चलने से नागरिकों ने कुछ राहत की सांस ली।


वहीं, अन्य बैंक प्रबंधकों का कहना है कि शीघ्र ही उनके एटीएम भी पैसा निकालने लगेंगे। इसके अलावा नोट बदलने वाले उपभोक्ताओं की उंगलियों पर स्याही का प्रयोग भी नगर के बैंकों में नहीं किया जा रहा है। नगर के जिला  सहकारी बैंक में खातों में धनराशि नहीं जमा की जा रही है। जबकि बैंक आने वाले खाताधारक को उनके खाते से दो हजार रुपये नए दिए जा रहे हैं। शाखा प्रबंधक अतुल कुमार ने बताया बैंक से 250-300 उपभोक्ता रोज अपने खाते से रुपयेे ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed