{"_id":"6509f24cafb91a64a70e7284","slug":"construction-of-underpass-of-bhainswal-bypass-starts-will-be-ready-in-six-months-shamli-news-c-26-1-smrt1047-9163-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भैंसवाल बाईपास का अंडरपास का निर्माण शुरू, छह माह में बनकर होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भैंसवाल बाईपास का अंडरपास का निर्माण शुरू, छह माह में बनकर होगा तैयार
Wed, 20 Sep 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
भैंसवाल अंडरपास के खोदी गई भूमि
शामली। पांच साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद मेरठ की निर्माण एजेंसी ने दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे लाइन पर भैंसवाल अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया है। निर्माण एजेंसी की ओर से अंडरपास निर्माण के लिए पूरब दिशा की ओर मिट्टी खोदाई का कार्य शुरू किया गया है। उत्तर रेलवे के मंडल अधिकारियों के मुताबिक भैंसवाल अंडरपास का निर्माण आगामी 31 मार्च 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस अंडरपास का निर्माण होने से नवीन जिला मुख्यालय से दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे पर आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
पूर्व सीएम अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार ने जिले का नवीन मुख्यालय भैंसवाल से लेकर दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने के लिए 3.5 किमी लंबाई के मिनी बाईपास की मंजूरी दी थी। 18 करोड़ की लागत वाले मिनी बाईपास के लिए शासन से विधानसभा चुनाव 2017 से पहले मुआवजा राशि अवमुक्त हो गई थी। योगी आदित्यनाथ सरकार में बाईपास अंडरपास निर्माण के लिए संपूर्ण धनराशि अवमुक्त हो गई थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से भैंसवाल मिनी बाईपास का निर्माण वर्ष 2019 पूरा करा दिया गया। अंडरपास निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल मुख्यालय को 4 कराेड़ 25 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करा दी गई थी।
दिल्ली मंडल की ओर से भैंसवाल बाईपास के अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया। किसानों ने सांसद प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक व जिला पंचायत की बैठक में भैंसवाल बाईपास के अंडरपास निर्माण का मुद्दा उठाया था। सांसद प्रदीप चौधरी के अथक प्रयास से उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के निर्माण खंड की ओर भैंसवाल बाईपास के अंडरपास निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी मेरठ की कंसट्रक्शन कंपनी को नामित किया था। निर्माण रेलवे की ओर से अंडरपास के निर्माण के लिए डिजाइन बनाकर स्वीकृति के लिए भेज दिया। निर्माण एजेंसी की ओर से भैंसवाल अंडरपास निर्माण के लिए पूरब दिशा में मिट्टी खोदाई का कार्य शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल निर्माण के सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2024 तक भैंसवाल अंडरपास का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के अंतिम छोर से आने जाने में सुविधा मिलेगी
शामली। भैंसवाल अंडरपास बनने के बाद बाईपास निर्माण होने से नवीन मुख्यालय से थानाभवन- जलालाबाद, बनत तहसील आने जाने को राह आसान होगी। दूसरी ओर, ऊन तहसील और गढ़ीपुख्ता आने-जाने वालों की दूरी कम होगी।