फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consignment of weapons, fake currency notes being delivered to Jammu and Kashmir, Delhi, Amritsar

STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन

Fri, 12 Jan 2024 11:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 12 Jan 2024 11:16 AM IST
सार

Shamli News : शामली से पकड़े तहसीम ने एसटीएफ की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि अमृतसर जेल में बंद रहने के दौरान वह कैराना के सात साल से जेल में बंद शाहिद के संपर्क में आ गया था। शाहिद जेल से निकलने के बाद पाकिस्तान फरार हो गया था।

विज्ञापन
Consignment of weapons, fake currency notes being delivered to Jammu and Kashmir, Delhi, Amritsar
पुलिस और एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया आरोपी तहसीम और मौजूद पुलिककर्मी। सौज्न्य- पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के लाहौर और अन्य शहरों में बैठे आईएसआई हैंडलर और एजेंट भारत के एजेंटों को कश्मीर में अत्याधुनिक पिस्टल तो नई दिल्ली और पंजाब के अमृतसर में नकली नोटों की खेप पहुंचा रहे हैं। हर दो से तीन माह के अंतराल में नकली नोटों की खेप भेजी जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी तहसीम ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया कि अमृतसर जेल में बंद रहने के दौरान वह कैराना के सात साल से जेल में बंद शाहिद के संपर्क में आ गया था। शाहिद जेल से निकलने के बाद पाकिस्तान फरार हो गया था। इसके बाद शाहिद ने पाकिस्तान में जाकर आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहकर भारत में ड्रग सप्लाई करनी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

वह शाहिद के संपर्क में था और उससे बात करता रहता था। वर्ष 2019 में शाहिद ने कश्मीर में 10 पिस्टल लेने के लिए कहा था। बताया था कि वे लोग हथियारों की सप्लाई कश्मीर में ही भारत के लोगों को करते हैं। मगर योजना किसी कारणवश सफल नहीं हो सकी थी।

वर्ष 2002 में मैं पाकिस्तान के काेटादू में अपने पिता की बुआ के यहां पर गया था। पहले तो उसकी मुलाकात पान, कत्था बेचने वाले युवक से हुई। इसके बाद ड्राई फ्रूट्स की दुकान करने वाले केसर से हुई। इसके बाद उनकी मुलाकात आईएसआई एजेंट इकबाल काना और दिलशाद मिर्जा से कराई गई थी। लाहौर में हमीदा के यहां पर भी 15 दिन रहा।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

विज्ञापन

पाकिस्तान से लौटने के बाद इकबाला काना और केसर नकली नोट की करेंसी भेजते थे। करेंसी दिल्ली और अमृतसर में भेजी जाती थी। वर्ष 2002 से दो से तीन माह के अंतराल में करेंसी भेजी जाती थी। इसमें दो से लेकर सात लाख की करेंसी होती थी। करेंसी भेजने वाले भी अलग अलग गुर्गे सेंट थे, जो कहते ही दिल्ली और अमृतसर से करेंसी उपलब्ध करा देते थे। बताया कि भेजने से पहले व्हाट्सएप पर नकली नोट दिखाए भी जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed