{"_id":"5de807d58ebc3e54f57b0853","slug":"congressmen-protest-in-collectorate-shamli-news-mrt4570726121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। किसान की समस्याओं को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। डीएम के नाम एसडीएम सदर संदीप कुमार सिंह को दस सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपते हुए नए सत्र का 450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि पिछले सत्र का चीनी मिलों द्वारा बकाया गन्ने के भुगतान न होने से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। बकाया गन्ना भुगतान न होने से बच्चों की फीस जमा नही कर पा रहा है। ज्ञापन में पिछले सत्र का बकाया गन्ने का भुगतान जल्द कराने, गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपये घोषित किए जाने, पराली व गन्ने की पत्ती का सरकार द्वारा निस्तारण कराए जाने, किसानों पर पराली के दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने, गन्ना पर्चियों की धांधली समाप्त करने, प्रधान मंत्री किसान बीमा योजना का किसानों को दिलाए जाने की मांग की है। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक सैनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुज गौतम, सुलतान सिंह, प्रदीप राठी, धर्मेंद्र कांबोज, धीरज उपाध्याय, राजपाल पंवार आदि रहे।