फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ' Component of the Commission's rules follow

‘आयोग के नियमों का शतप्रतिशत पालन करें’

Wed, 28 Oct 2015 12:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 28 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
' Component of the Commission's rules follow
शामली। पंचायत चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए चुनाव  पर्यवेक्षक पुष्पपति सक्सेना की मौजूदगी में जोनल मजिस्ट्रेट, आरओ और एआरओ को मतगणना का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मतदान प्रशिक्षण शिविर में पंचायत चुनाव के पर्यवेक्षक  पुष्पपति सक्सेना ने कहा आरओ/एआरओ आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का शत प्रतिशत पालन करें। मतगणना में  पारदर्शिता और निष्पक्ष रुप से कार्य करें। उन्होंने कहा आरओ मतगणना के समय अपने माइक को ठीक रखें। मतगणना पंडाल पर पैनी नजर रखें ।
विज्ञापन


 उन्होंने ऊन ब्लाक में होने वाले मतदान को भी निष्पक्षता से  कराने के निर्देश दिए।  
 डीएम  ओपी वर्मा ने बताया पंचायत चुनाव की मतगणना 1 नवंबर को विकासखंड वार प्रात: आठ बजे से प्रारंभ होगी। इसमें सभी आरओ/एआरओ को प्रात: सात बजे मतगणना स्थल पर पहुंचे। डीएम ने 29 अक्तूूबर के मतदान व 1 नवंबर को मतगणना की जानकारी दी। इसमें सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने आरओ/एआरओ की शंकाओ मौके पर निराकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एएसपी वीके मिश्रा ने  बताया मतगणना स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की। मतगणना पंडाल में अंदर जाने हेतु गेट पर चेकिंग करायी जाएगी। एडीएम भरत पांडे ने कहा  आरओ और एआर 30 और 31 अक्तूबर को विकास खंड मुख्यालय पर मतगणना एजेंटों की बैठक करें । इसमें एसडीएम श्याम अवध चौहान, एसडीएम ऊन राम अवतार गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर अवधेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed