{"_id":"5f80a80a8ebc3e9beb593c2e","slug":"complete-projects-of-more-than-50-lakhs-on-time-shamli-news-mrt505343288","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख से अधिक की परियोजना को समय से पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख से अधिक की परियोजना को समय से पूरा करें
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि 50 लाख धनराशि की अधिक लागत से परियोजनाओं को समय से पूर्ण करें। उन्होंने सभी विभाग के अफसरों को विद्युत निगम के बकाया बिलों का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने विकास कार्यों की बैठक लेकर समीक्षा की। कहा कि विकास कार्यों में शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई से नहरों की साफ-सफाई चेक डैम आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों के पास विद्युत बिल बकाया है, वह समय पर बकाया भुगतान करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से नई सड़कों के अवशेष बजट की जानकारी प्राप्त की। एसीएमओ को अभियान चलाकर पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेबी वजन मशीन रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा ग्रामों के अंदर जहां भी हैंडपंपों द्वारा दूषित जल की समस्या है, उन हैंडपंपों पर रेड मार्किंग करें। बैठक में दिए गए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजित नहीं किए जाने के संबंध में डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, एसीएमओ डॉक्टर सफल कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।