फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Come give life to others with your blood

आओ अपने रक्त से दूसरों को जीवन दें

Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Come give life to others with your blood
शामली। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रोटरी क्लब शामली मिडटाउन और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आज विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा। यह शिविर शहर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमानधाम पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। एक बार फिर रोटरी क्लब शामली मिडटाउन और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। यह शिविर बृहस्पतिवार को हनुमानधान हनुमान टीला पर सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। एक बार रक्तदान करने से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसलिए रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए रक्तदानी को महादानी कहा जाता है। रक्तदान करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने में अपना योगदान दे। रक्तदान करने महादानी को अमर उजाला की तरफ से प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
कोट
रक्तदान करने से शरीर पर किसी तरह का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह से रक्त की कोई कमी नहीं होती और कुछ समय बाद ही रक्त की शरीर में पूर्ति होनी शुरू हो जाती है। - डा. संजय भटनागर सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रक्तदान कर हम दूसरों के जीवन में खुशियां ला सकते हैं। किसी को गंभीर चोट लगने पर, बीमार होने पर या आपरेशन आदि में रक्त की जरूरत होती है। रक्तदान करके ही हम इस जरूरत को पूरी कर लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। रक्तदान करने से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। शरीर पहले की तरह स्वस्थ रहता है। - डा. अनुपम सक्सेना, पैथोलोजिस्ट सीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed