{"_id":"653558e7f91adbaacf022c58","slug":"co-kairana-sent-the-investigation-report-to-sp-panipat-shamli-news-c-26-1-sal1001-10866-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीओ कैराना ने जांच रिपोर्ट एसपी पानीपत को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीओ कैराना ने जांच रिपोर्ट एसपी पानीपत को भेजी
विज्ञापन
कैराना। तीन दिन पहले कैराना से रेत के भरे डंफर को पानीपत ले जाकर चालान करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की जांच एसपी के निर्देश पर सीओ कैराना को सौंपी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट एसपी पानीपत को भेज दी। उधर, स्थानीय पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक बोलेरो गाड़ी को सीज कर दिया।
19 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे मेरठ निवासी चालक सुल्तान मामौर यमुना खनन पट्टे से रेत भरा डंफर लेकर गोरखपुर के लिए जा रहा था। जैसे ही चालक रेत का डंफर लेकर फोरलेन 709 एडी स्थित यमुना बंधे पर पहुंचा, तभी हरियाणा राज्य की खनन विभाग की टीम ने उक्त डंफर को पकड़ लिया। इसके बाद जबरदस्ती हरियाणा ले गई, जहां पर टीम ने समालखा क्षेत्र में जाकर डंफर का 86 हजार रुपये का चालान कर दिया। अगले दिन डंफर मालिक दिलशाद निवासी मुजफ्फरनगर ने जनपद शामली के उच्चाधिकारियों को मामले की शिकायत की। इसके बाद एसपी अभिषेक ने प्रकरण की जांच सीओ कैराना अमरदीप मौर्य को सौंप दी।
सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि हरियाणा की टीम ने यूपी से रेत से भरे एक डंफर को पकड़कर ले जाने के बाद 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इनफॉर्मेंट टीम के अधिकारियों को यह नहीं पता था कि जहां से डंफर पकड़ा गया है, वह जगह यूपी की है या हरियाणा की। उनके द्वारा प्रकरण की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के साथ ही एसपी पानीपत को भेजी गई है। हरियाणा पुलिस प्रशासन के अधिकारी ही आरोपियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
थाने के गेट पर खड़ी हरियाणा नंबर की गाड़ी सीज
कैराना। रविवार को पुलिस ने थाने के गेट पर खड़ी एक हरियाणा नंबर की पुलिस लिखी बोलेरो गाड़ी का चालान कर उसे सीज कर दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसआई मुनेंद्र सिंह ने बताया कि एक बोलेरो गाड़ी थाने के गेट पर खड़ी थी, जिसमें चाबी भी लगी हुई थी। गाड़ी खड़ी होने के कारण आने जाने वाले लोगों को असुविधा हो रही थी। गाड़ी मालिक व चालक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद ई-चालान ऐप के माध्यम से उक्त गाड़ी का चालान करने के बाद उसे सीज कर दिया गया। वहीं जिस गाड़ी को पकड़कर कैराना पुलिस ने सीज किया, उस गाड़ी पर पुलिस का लोगो बना हुआ है। साथ ही गाड़ी का नंबर भी हरियाणा राज्य का है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि एक दिन पहले हरियाणा पुलिस के जवान उक्त गाड़ी में आए थे। कहीं सीज की गई गाड़ी हरियाणा पुलिस कर्मियों की तो नहीं है।
थाने में डेरा डाले रही हरियाणा खनन विभाग की टीम
कैराना। तीन दिन पहले यूपी से रेत से भरे एक डंफर को जबदस्ती हरियाणा में ले जाकर चालान करने के प्रकरण के बाद शनिवार को हरियाणा खनन विभाग व पुलिस की टीम कैराना कोतवाली में पहुंची। शनिवार दोपहर से देर रात तक टीमें कोतवाली में ही डेरा डाले रहीं।
-पूर्व में भी चर्चाओं में रही हरियाणा पुलिस
हरियाणा सीमा से सटे कैराना क्षेत्र में हरियाणा के पानीपत पुलिस के कारनामे आए दिन सामने आते रहते हैं। सीआईए स्टाफ हो या हरियाणा पुलिस, आये दिन कैराना नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से अपने मुखबिरों के जरिए किसी ना किसी व्यक्ति को पकड़कर ले जाते हैं। पिछले दिनों झिंझाना क्षेत्र के टपराना में भी स्थानीय थाने में आमद कराए बिना हरियाणा पुलिस ने सादी वर्दी में दबिश दी थी। इस दौरान उन पर गांव के लोगों ने बदमाश समझकर हमला कर दिया था। साथ ही पकड़े गए युवकों को छुड़ा लिया था। इसके अलावा कैराना में भी पिछले दिनों हथियार तस्करों का पीछा कर रही हरियाणा पुलिस को उस समय वापस भागना पड़ा। जब स्थानीय पुलिस व मीडिया मौके पर पहुंची। इसके अलावा कई बार सराफा व्यापारियों को झूठे चोरी के जेवर खरीदने के मामलों में बेवजह उठाकर उनसे लेनदेन के मामले उजागर होते रहें हैं। अब एक बार फिर हरियाणा की खनन विभाग की टीम ने नया कारनामा कर दिखाया। यूपी से जबरदस्ती रेत के डंफर को पकड़कर हरियाणा में ले जाकर चालान कर दिया। साथ ही उस पर 86 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इससे एक बार फिर हरियाणा पुलिस प्रशासन चर्चाओं में है।