फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaning workers surrounded the EO, there was a fierce argument

Shamli News: सफाई कर्मियों ने ईओ को घेरा, जमकर हुई नोकझोंक

Tue, 18 Feb 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers surrounded the EO, there was a fierce argument
शामली। मांगों पर ध्यान न देने का आरोप हुए लगाते नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उनकी ईओ से तीखी नोकझोंक हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका के सभागार में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा यूनिट शामली और स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की बैठक हुई। बैठक में स्थाई, संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि कर्मचारी समस्याओं से अवगत कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को बुलाने के लिए संगठन के पदाधिकारी गए थे लेकिन वहां पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य अधिशासी अधिकारी कार्यालय पहुंच गए और उनका घेराव कर हंगामा-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। कईं मांगे रखते हुए कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने ईओ को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को नियमानुसार सुविधाएं दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, महासचिव अश्वनी तेश्वर, स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अमित तेश्वर, महासचिव विनोद निर्वाल, पूर्व अध्यक्ष राजन पाहिवाल,पूर्व अध्यक्ष जोगेश पाहिवाल, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बिडला, मुख्य संरक्षक प्रदीप टांक मायूस, जितेंद्र चंद्रा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed