फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clash between two brothers, eight injured including women

Shamli: दो पक्षों के बीच संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, गर्भवती महिला समेत आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Fri, 01 Sep 2023 11:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2023 11:47 AM IST
सार

Shamli News : शामली में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। बताया गया कि दोनों पक्षों से एक गर्भवती महिला समेत आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Clash between two brothers, eight injured including women
दो पक्षों के बीच संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कांधला में थाना क्षेत्र की नई बस्ती में मामूली विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दो महिलाओं सहित आठ घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


नई बस्ती निवासी नसीम और तस्लीम पक्ष के बीच मामूली विवाद को लेकर कई दिनों से तनाव चला आ रहा है। विवाद को लेकर दोनों पक्षों की महिलाएं बृहस्पतिवार को आमने-सामने आ गईं। विवाद बढ़ जाने के बाद महिलाओं के साथ पुरुष भी लाठी-डंडे लेकर कूद गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी डंडे चले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संघर्ष के दौरान नसीम पक्ष से मोसीन, मोमीन, दानिश, नसीम और तस्लीम पक्ष से मुरसलीम, वसीम, महिला नाजमीन, गर्भवती महिला शोएबा सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस सुरक्षा में दोनों पक्षों के घायलों का उपचार कराया गया। यहां से डॉक्टर ने दो महिलाओं को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस को एक-दूसरे के विरुद्ध आरोप-प्रत्यारोप लगाकर नामजद तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, PCSJ में पश्चिमी यूपी के युवाओं का जलवा

थाना प्रभारी समयपाल अत्री का कहना है कि घटना के संबंध में जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed