फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City Panchayat workers' strike continues for second day

नगरपंचायत कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
City Panchayat workers' strike continues for second day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नगर पंचायत बनत के कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें हड़ताल व धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक समस्या बनी हुई है। जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा।

नगर पंचायत बनत के सफाई कर्मचारियों और स्टाफ का रविवार को दूसरे दिन भी कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उप्र शाखा बनत के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों समेत कार्यालय के स्टाफ को जून, जुलाई का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि दो माह पहले अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण होने के बाद डिप्टी कलेक्टर उद्भव त्रिपाठी को प्रशासनिक कार्यों की देखरेख का चार्ज दिया गया है, लेकिन फाइनेंशियल चार्ज लखनऊ से किसी को नहीं दिया गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट बना हुआ है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक वेतन नहीं मिलता, तब तक उनका धरना और हड़ताल जारी रहेगी। धरने पर देवेंद्र कुमार, सुमित, बबली, विनोद, सहेंद्रपाल, प्रदीप कुमार, विजय कुमार और सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed