फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City jammed since tractor march, vehicles stranded for hours

ट्रैक्टर मार्च से शहर हुआ जाम, घंटों फंसे वाहन

Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
City jammed since tractor march, vehicles stranded for hours
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर लगा जाम - फोटो : SHAMLI
ट्रैक्टर मार्च से शहर हुआ जाम, घंटों फंसे वाहन
विज्ञापन

शामली। किसानों के ट्रैक्टर मार्च के चलते शामली शहर जाम हो गया। कलक्ट्रेट से लौटते वक्त धीमानपुरा फाटक बंद हो जाने से हालात और बिगड़ गए। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस के साथ ही ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने व्यवस्था बनवाकर वाहनों को निकाला। उधर, झिंझाना में गाड़ी वाला चौक पर भी काफी देर तक जाम लगा रहा।
किसानों का ट्रैक्टर मार्च शहर से होकर गुजरा तो जाम लग गया। करीब दो बजे कलक्ट्रेट से किसानों ने ट्रैक्टर लेकर लौटने लगे। पौने तीन बजे धीमानपुरा फाटक बंद हो गया। करीब 10 मिनट तक फाटक बंद रहने से लंबा जाम लग गया। किसानों के ट्रैक्टरों के साथ ही गुरुद्वारा तिराहे पर अन्य वाहन भी फंसे रहे। जाम के कारण लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। गाड़ीवाला तिराहे पर पर जाम के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

26 जनवरी को ट्रैक्टरों के साथ होंगे रवाना
शामली। किसानों के ट्रैक्टर मार्च में रालोद नेता भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन व अन्य पदाधिकारियों ने एमएस फार्म पर ट्रैक्टर मार्च का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते रालोद का हर कार्यकर्ता लड़ाई लड़ता रहेगा। जिला उपाध्यक्ष डा. विक्रांत जावला ने कहा कि किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर 26 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। मार्च में सुरेंद्र सिंह गंदेवड़ा, बाबूराम पंवार, ईश्वर सिंह, सहदेव सिंह, संजीव उर्फ पप्पू, बिजेंद्र मलिक, सर्वेश सिंभालका, बिट्टू बनत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार अहंकार छोड़ कानून वापस ले
शामली। योजना आयोग के पूर्व सदस्य एवं सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली सीमा पर बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना अहंकार छोड़कर कृषि कानून वापस ले लेने चाहिए। 26 जनवरी के आंदोलन के लिए गांव-गांव जनसंपर्क किया जा रहा है।

युवाओं ने दिखाया उत्साह, खूब की नारेबाजी
शामली। ट्रैक्टर लेकर बड़ी संख्या में युुवा मार्च में शामिल हुए। उनमें जबर्दस्त उत्साह नजर आया। युवाओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। साउंड सिस्टम लगे ट्रैक्टरों पर गाने बजाए जा रहे थे। साथ ही बिना साइलेंसर के ट्रैक्टरों के शोर से कुछ सुन पाना भी मुश्किल हो रहा था। भाकियू नेताओं के समझाने के बावजूद युवाओं ने शोर करना बंद नहीं किया।

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर लगा जाम

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed