फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children's Day Smoke in Educational Institutions

शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस की धूम

Tue, 14 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 14 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Children's Day Smoke in Educational Institutions
Children's Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जनपद के सभी शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल और अन्य प्रतियोगिता आयोजित कराई। शिक्षकों ने चाचा नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मंगलवार को सत्यनारायण इंटर कॉलेज में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन सतीश आत्रेय ने किया। इस दौरान धीर सिंह, रामनाथ, अंजलि जैन, लक्ष्मी गोयल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसमें खो खो, रुमाल छू, रस्साकशी, फॉग दौड़, वन लेग दौड़ आदि आयोजित हुई। जिसके बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने पूर्ण मनोयोग से अपना योगदान दिया और स्कूल को स्वच्छ रखने का प्रण लिया। इस दौरान कविता, अनिता, गीता, पारूल, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने किया। उन्होंने सभी छात्रों को उनके जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता अरविंद कुमार व संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया। इस दौरान सोमदत्त आर्य, प्रीतम सिंह प्रीतम, अशोक कुमार, अनिल कुमार, नीटू कुमार, मोहित कुमार, पवन आदि मौजूद रहे। 

उधर ,जलालाबाद में स्कूलों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय 1, 2 ,उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्रीन वेली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूलों में प्रात: परेड स्थान पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों को नेहरू के जीवन के विषय में विस्तार से बताया गया। 

इस दौरान मौके पर छात्र छात्राओं ने अपने अपने वर्ग में रहकर दौड़, खो खो, कबड्ड़ी आदि खेलों में प्रतिभाग किया। दोपहर के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, लघु नाटिका एकाकी नाटक आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन प्रधानाचार्य चौधरी चंद्रसेन, प्रधानाचार्य चंदकी राम आर्य, राजेश कुमार, बबीता सैनी की देखरेख में अध्यापिकाओं अध्यापकों ने कराया। प्रथम द्वितीय स्थानों पर आए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उधर, कांधला में शिक्षण संस्थानों में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कांधला क्षेत्र के गांव डांगरोल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने पंडित नेहरू के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें कुणाल शर्मा प्रथम, चंचल शर्मा द्वितीय और रिया ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। उधर, कस्बा कांधला स्थित संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में बाल दिवस पर मेले का आयोजन किया गया।

उद्घाटन स्कूल डायरेक्टर ऊषा मित्तल ने किया। मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यजंनों के स्टाल तथा विज्ञान के  प्रोजेक्ट मॉडल आर्ट एंड क्राफ्ट, वर्क चार्ट आदि प्रदर्शनी लगाई गई।


मेले का मुख्य आकर्षण जंगल की सैर का दृश्य रहा। उधर, गांव गढ़ी दौलत स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में भी बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, देश भक्ति, बालिका शिक्षा आदि पर आधारित नाटक का मंचन और               भाषण प्रस्तुत किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed