{"_id":"65aedc0ca35cc015830d4515","slug":"children-born-on-ramotsav-preparations-to-name-ram-sita-shamli-news-c-26-1-smrt1048-15373-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रामोत्सव पर पैदा हुए बच्चे, राम-सीता नाम रखने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रामोत्सव पर पैदा हुए बच्चे, राम-सीता नाम रखने की तैयारी
Tue, 23 Jan 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
शामली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कई बच्चों ने जन्म लिया। जिसमें किसी ने लड़के तो किसी ने लड़की को जन्म दिया। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन डिलीवरी को लेकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने कहा कि भगवान राम के दिन हमारे घर में राम-सीता के रूप में बच्चे पैदा हुए हैं इसलिए इनका नाम भगवान राम-सीता से मिलता हुआ ही रखेंगे।
सोमवार को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का दिन रहा। यह दिन सभी के लिए दीपावली की तरह ही खुशियां देने वाला रहा। शहर की सीएचसी में सोमवार को चार बच्चों ने जन्म लिया। जिनमें एक लड़का और तीन लड़कियां शामिल रही। थानाभवन के हिंड गांव की महिला रेखा ने बेटे को जन्म दिया। बच्चे के पिता बताया कि आज का दिन प्रभु श्रीराम का दिन है, हमारे घर बेटा पैदा हुआ। बेटे का नाम राम से मिलता जुलता रखेंगे। थानाभवन के ही गांव नोजली की रहने वाली दीपा ने बेटी को जन्म दिया। सास शकुंतला ने कहा कि आज का दिन राम-सीता का दिन है। राम के कारण हमारी बहु को बिना ऑपरेशन के ही सरकारी अस्पताल में बच्ची हुई। सब ठीक रहा। इसलिए हम इसका नाम सीता के नाम पर ही रखेंगे। वहीं, गांव ख्यावड़ी की रेखा और मुंडेट कला की पूजा ने भी सीता के नाम पर ही नामकरण की बात कहीं।