{"_id":"5b8c281c42c792463254a99b","slug":"child-s-death-by-suppressing-wall-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के मलबे में दबकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार के मलबे में दबकर बच्ची की मौत
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
कैराना। तहसील कैराना क्षेत्र के गांव बराला कुकरहेड़ी में बरसात के कारण रविवार दोपहर एक मकान की दीवार गई। इस बीच गली से गुजर रहे तीन बालक दीवार के मलबे में दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बालकों को ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
रविवार सुबह आठ बजे क्षेत्र में बारिश हुई। दोपहर के समय गांव बराला कुकरहेड़ी में इंसार के मकान की एक दीवार भरभराकर गली की तरफ गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही बिलाल की बेटी सुमेया (8) मलबे के नीचे दब गई, जबकि उसकी छोटी बहन साजिया (6) और शहरयान (13) घायल हो गईं। शोरशराबा होने पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा मलबा हटाकर सुमेया को बाहर निकला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर उपजिलाधिकारी कैराना सुरजीत सिंह और तहसीलदार रणबीर सिंह लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, सुमेया के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद बच्ची का शव में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। तहसीलदार रणबीर सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
बारिश में दीवार गिरी
बाबरी। रविवार को बारिश के दौरान हिरनवाड़ा गांव में एक मकान में बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंक गए। वहीं, बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई है। हिरनवाड़ा गांव के अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर के समय बारिश हो रही थी, बिजली कड़कने के बाद उसके घर में रखे फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन फुंक गए। बिजली उपकरण फुुंकने से उसे काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि बारिश के दौरान गांव में ललतेश के मकान की दीवार गिर गई है। राजस्व टीम को बिजली व दीवार गिरने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
तेज बारिश से मकान गिरा
जलालाबाद। मोहल्ला आर्यनगर में रविवार को झमाझम बरसात होने पर एक मकान भरभराकर गिर गया। जब हादसा हुआ, उस दौरान मकान स्वामी ब्रह्म सिंह कोरी का परिवार मकान में खाना खा रहा था। मकान गिरने पर ब्रह्म सिंह की पत्नी व बच्चे भीतर कैद हो गए। मकान गिरने पर हुई आवाज के बाद मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा सुरक्षित स्थान पर ले गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ।