फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister laid the virtual foundation stone of various works in government colleges

Shamli News: राजकीय कॉलेजों में विभिन्न कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Mon, 04 Mar 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 04 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister laid the virtual foundation stone of various works in government colleges
शामली। जनपद के कई राजकीय विद्यालयों में सरकार की योजना प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कई कार्य होने है। जिनका रविवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास किया है। शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार की योजना प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में स्वच्छ पाइप पेयजल, मल्टीपर्पज हॉल और पुस्तकालय कक्ष का कार्य होना है। जिसके लिए सरकार से 50 प्रतिशत धनराशि शिक्षा विभाग को अवमुक्त करा दी गई है। सभी विद्यालयों में यह कार्य 7 करोड़ 71 लाख 63 हजार से होना है। सभी कार्यों का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से वर्चुअल शिलान्यास किया। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना गया। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमारी तिवारी, एडीएम संतोष कुमार, शिक्षा एमएलसी श्रीचंद शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य के साथ ही जनपद के सभी राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि इस योजना के लिए 3 करोड 85 लाख 815 रुपये शासन से अवमुक्त हो चुके है। कार्यदायी संस्था यूपीसीएल सहारनपुर के द्वारा कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जनपद के किस-किस राजकीय कॉलेज में क्या-क्या होगा कार्य
चौधरी मान सिंह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कंडेला, राजकीय यमुना खादर कमालपुर, राजकीय इंटर केरटू, राजकीय इंटर खेडा कूरतान, पंडित दीन दयाल ऊन, तितरवाड़ा, आल्दी, राजकीय कन्या दथेडा, जैनपुर, टोडा, गंगेरू और टपराना में प्रत्येक कॉलेज में 4 लाख 57 हजार रुपये से स्वच्छ पाइप पेयजल की सुविधा होगी। वहीं कमालपुर, दथेडा, जैनपुर, टोडा व गंगेरू के कॉलेजाें में प्रत्येक में 22 लाख 03 हजार रुपये से छात्र-छात्राओं के लिए शौचालयों का निर्माण होगा। इसके साथ ही कंडेला, कमालपुर, इस्सोपुर खुरगान, उमरपुर, खेडा कुरतान, ऊन, तितरवाडा, आल्दी, दथेडा, जैनपुर, टोड़ा व गंगेरू के कॉलेजों में 47 लाख 46 हजार से हर कॉलेज में मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण होगा। इसके अलावा राजकीय कॉलेज उमरपुर और खेड़ा कुरतान के कॉलेजों में 18 लाख 56 हजार से प्रत्येक स्कूल में पुस्तकालय कक्ष बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed