फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   check black marketing for ration

राशन की कालाबाजारी में राशन डीलर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
check black marketing for ration
जहानपुरा में आपूर्ति निरीक्षक की जांच में राशन वितरण में खुली धांधली
विज्ञापन

13 क्विंटल गेहूं, 25 क्विंटल चावल व तेल स्टॉक से गायब मिलने पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। आपूर्ति निरीक्षक ने गांव जहानपुरा में राशन की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 क्विंटल गेहूं, 25 क्विंटल चावल व तेल स्टॉक से गायब मिला। इस पर आपूर्ति निरीक्षक ने डीएम से अनुमोदन पर राशन डीलर के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने कोतवाली में बताया कि वह शुक्रवार को जहानपुरा में राशन की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचीं। वहां महिला राशन डीलर का पति मिला। उसकी मौजूदगी में दुकान में स्टॉक रजिस्टर और स्टॉक में खाद्य सामग्री का मिलान किया गया। इस दौरान चीनी का स्टॉक नहीं मिला। वहीं, डीजीआरओ सूचना व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर अंकित नहीं मिला। बोर्ड पर टोल फ्री नंबर दो जगह अंकित मिला, लेकिन त्रुटि के चलते अलग-अलग पाया गया। स्टॉक रजिस्टर में 19 जुलाई के बाद से एंट्री नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाद्यान्न का सत्यापन भी नहीं कराया गया। इसके अतिरिक्त अप्रैल, मई व जून के खाद्यान्न वितरण एवं स्टॉक का जायजा लिया गया। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि 13.36 क्विंटल गेहूं, 25.24 क्विंटल चावल, 38 पैकेट तेल कम पाए गए। उक्त खाद्यान्न सामग्री की राशन डीलर द्वारा कालाबाजारी कर दी गई। मामले में डीएम के अनुमोदन के उपरांत राशन डीलर इमराना निवासी गांव जहानपुरा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed