फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chaurachaura Century celebrations will be held on February 4

चार फरवरी को चौरी-चौरा शताब्दी समारोह मनेगा

Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chaurachaura Century celebrations will be held on February 4
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
चार फरवरी को चौरीचौरा शताब्दी समारोह मनेगा
विज्ञापन

शामली। जिले में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह चार फरवरी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में डीएम जसजीत कौर ने बताया कि चौरी-चौरा शताब्दी समारोह चार फरवरी की शाम शहीद स्थलों पर दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। दिन के समय में प्रभात फेरी व शहीद स्थल के पास सभा आदि का कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे। उन्होंने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्थलों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीद ग्रामों के विकास के लिए भी कार्ययोजना बनाते हुए कार्यक्रम को सफल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के लिए भी गठित समिति क्रियाशील रहेंगी। जिलास्तर पर गठित समिति में जिले के प्रभारी मंत्री अध्यक्ष होंगे। सांसद, विधायक, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन, एसपी सदस्य होंगे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि चार फरवरी की शाम शहीद स्थलों पर दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। दिन के समय में प्रभात फेरी व शहीद स्थल के पास सभा आदि का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed