फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrated Christmas with simplicity, no programs in church

सादगी से मनाया क्रिसमस, चर्च में नहीं हुए कार्यक्रम

Sat, 26 Dec 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Christmas with simplicity, no programs in church
अन्नया बंसल झिंझाना - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस का पर्व कोरोना महामारी के कारण बेहद सादगी से मनाया गया।
विज्ञापन

24 दिसंबर की रात्रि सेंट फ्रांसिस स्कूल में स्थित चर्च में प्रार्थना की गई थी, लेकिन शुक्रवार को कोई कार्यक्रम नहीं मनाया गया। क्रिसमस के पर्व पर सेंट फ्रांसिस स्कूल में हर साल बड़े स्तर पर कार्यक्रम होता था। क्रिसमस पर चर्च को रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों से सजाया गया। बाहर से किसी व्यक्ति को नहीं बुलाया गया। बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे स्कूल परिसर में मौजूद स्टाफ और उनके परिवार के सदस्य चर्च में इकट्ठे हुए और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। शुक्रवार सुबह स्कूल का गेट बंद रहा। बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल लुइस मुरमु ने बताया कि इस बार कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। चर्च से जुड़े लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर क्रिसमस मनाया। उधर, स्कूल नहीं खुलने के कारण भी क्रिसमस का कार्यक्रम फीका ही रहा। कुछ घरों में लोगों ने इकट्ठे होकर क्रिसमस पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed