फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Care about responsibilities more than rights: Sudhir

अधिकारों से ज्यादा दायित्व की करें परवाह : सुधीर

Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Care about responsibilities more than rights: Sudhir
अधिकारों से ज्यादा दायित्व की करें परवाह : सुधीर
विज्ञापन

शामली। जय जवान जय किसान इंटर कालेज मुंडेट के प्रधानाचार्य सुधीर राणा ने कहा कि जिस प्रकार लोग अपने अधिकारों की चिंता करते हैं, उससे ज्यादा अपने दायित्व की परवाह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकार से बड़ा दायित्व होता है।

शामली राइफल क्लब परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग शिविर के 25वें दिन सुधीर राणा ने कहा कि जहां अधिकार हमारी सबलता का द्योतक होते हैं, वहीं दायित्वों के निर्वाह से हमें व्यक्तिगत सामर्थ्य प्राप्त होती है। योग प्रशिक्षक डॉ.राजेन्द्र स्वामी ने चेहरा, गर्दन, आंख, कमर, पैर की सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने साधकों को ताड़ासन, वृक्षासन, मंडूकासन का अभ्यास कराया और उनके लाभ बताए। योग शिविर में क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक मुकेश चौधरी, जिला मंत्री कमलवीर सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. विनीत चौहान, डॉ. रुचिता ढाका, उमेश भार्गव, अमित निर्वाल, दीपक गर्ग, सत्येंद्र शर्मा, नितिन वर्मा, अनिल शर्मा, विरेंद्र सिंह, सीमा चौहान, बीना खैवाल, रेशमा, सुनीता, शोभा रानी, प्राची शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed