{"_id":"5959386a4f1c1b810a8b4621","slug":"carcass","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से अधजला रहा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से अधजला रहा गया शव
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Negligence
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पुलिस की संवेदनहीनता का नया मामला सामने आया है। थानाभवन क्षेत्र में मिले लावारिस युवक के शव का पुलिसकर्मियों ने शामली के धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया, लेकिन चिता में बेहद कम लकड़ी लगाई गईं। इस कारण शव चिता से बाहर निकल गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लकड़ियां मंगाकर अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व थानाभवन क्षेत्र में जलालाबाद-थानाभवन के बीच रेलवे लाइन के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने उसको मोर्चरी भिजवा दिया और पहचान के प्रयास में लग गई।
पहचान नहीं होने पर रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद थानाभवन थाने के पुलिसकर्मी युवक का शव लेकर शामली में धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास श्मशान घाट पर पहुंचे। वहां शव के आसपास कुछ ही लकड़ी लगाई गईं और आग लगाने के बाद चले गए।
विज्ञापन
अधजली लाश के कारण श्मशान घाट के आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध पहुंची, जिसके बाद वह श्मशान घाट पर इकट्ठा हो गए। कुछ मीडियाकर्मी भी आ गए, तब तक चिता में आग लगी थी। शव बाहर निकल रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने लकड़ी मंगाकर अंतिम संस्कार कराया।