फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car stolen from the city police station, there was a stir in the police

Shamli News: शहर कोतवाली परिसर से चोरी हुई कार, पुलिस में मचा हड़कंप

Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Car stolen from the city police station, there was a stir in the police
शामली। शहर कोतवाली परिसर में लावारिस में जमा हुई ब्रेेजा कार चोरी हो गई। कार चोरी होने से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने तलाश के दौरान पानीपत में टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कार को युवक ले जाते हुए देखा गया है। माल मोहर्रिर की तरफ से शहर कोतवाली में कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले 15 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे हनुमान टीला अस्पताल मार्ग पर सृष्टि हॉस्पिटल के निकट से कार को लावारिस हालत में बरामद किया था। पुलिस ने कार को शहर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक के पुराने कार्यालय के निकट खड़ा किया था। पुलिस ने कार को लावारिस में जमा कर लिया था। अगले दिन कार कोतवाली से गायब मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार की तलाश शुरू की। पुलिस की टीम ने हरियाणा के पानीपत आदि में भी कार को तलाश किया।
विज्ञापन

बताया गया है कि कार पानीपत में टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे युवक ले जाते हुए दिख रहा है। कोतवाली में माल मोहर्रिर अमित कुमार की तरफ से कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली से कार चोरी होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है। लोगों का कहना है कि जब कोतवाली में ही चोरी हो गई तो बाहर की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कार चोरी करने की घटना में शामिल आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सौंपी जांच
पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही मानते हुए एसपी अभिषेक ओझा ने इस मामले की जांच सीओ कैराना अमरदीप मौर्य को सौंपी है।
पुलिस लाई थी क्रेन से, कार को चलाकर ले उड़ा आरोपी
लावारिस हालत में मिली कार को पुलिस ने 15 अप्रैल की शाम को क्रेन से खिंचवाकर कोतवाली लाया गया था। उसी रात को कार गायब हो गई। उसी रात को कुछ घंटे बाद ही कोतवाली से कार चोरी हो गई। पुलिस का मानना है कि आरोपी कार को स्टार्ट कर चलाकर ले गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed