{"_id":"67e06932a0f4ab6d980c88ad","slug":"canter-driver-died-due-to-electric-shock-shamli-news-c-26-1-sal1002-139039-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: करंट लगने से कैंटर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: करंट लगने से कैंटर चालक की मौत
Mon, 24 Mar 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
कैराना। खेत से कैंटर में गोभी भरने के दौरान खेत के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन कैंटर से लग गई। करंट लगने से 40 वर्षीय चालक लक्ष्मीचंद सैनी की मौत हो गई।
मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मीचंद सैनी कैंटर चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। लक्ष्मीचंद के चचेरे भाई रोहताश सैनी ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे लक्ष्मीचंद कैंटर लेकर रामड़ा रोड स्थित हाजी यमीन के खेत में गोभी भरने गया था। गोभी भरने के लिए जैसे ही कैंटर आगे पीछे किया तो ऊपर झूल रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन कैंटर से लग गई। करंट से कैंटर में हल्की आग लग गई तथा कैंटर चला रहा उसका भाई लक्ष्मी चंद सैनी बुरी तरह करंट से झुलस गया। गंभीर हालत लक्ष्मी चंद को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी चंद के एक छोटा बेटा और एक छोटी बेटी है।