फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Candidates left the exam half an hour after it ended

Shamli News: परीक्षा खत्म होने के आधा घंटे बाद छोड़े परीक्षार्थी

Mon, 28 Jul 2025 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Candidates left the exam half an hour after it ended
शामली। शहर के आरके इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी की आंखों की बायोमेट्रिक को लेकर 143 अभ्यर्थियों को करीब आधा घंटा अंदर ही रखा गया। वहीं अभ्यर्थियों के अभिभावक बाहर धूप में खड़े होकर बाहर आने का इंतजार करते रहे। इस कारण काफी अभ्यर्थियों की सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेन निकल गई और उन्हें या तो अगली ट्रेन के लिए तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा या फिर महंगे किराए की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को शहर के आरके इंटर काॅलेज में आरओ-एआरओ की परीक्षा आयोजित हुई। केंद्र पर 144 अभ्यर्थियों परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा का छूटने का समय 12.30 बजे का था, लेकिन अन्य केंद्रों से परीक्षार्थी बाहर निकलते हुए अपने गंत्वय की ओर पहुंचना जारी रहा। वहीं शहर के आरके इंटर कॉलेज में 12.55 तक कोई भी अभ्यर्थी बाहर नहीं भेजा गया, जबकि ड्यूटी पर तैनात सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी अपने घर की ओर चले गए। बाहर परिजन धूप में खड़े होकर अभ्यर्थियों के आने का इंतजार करते रहे और कहने लगे कि हमें सहारनपुर जाना है, ट्रेन एक बजे हैं, निकल गई तो उसके बाद चार बजे ट्रेन आएगी। लगभग एक बजे अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर भेजा गया। सहारनपुर की ओर जाने वाली महिला अभ्यर्थियों पूजा, कविता, अनुधीर ने बताया कि की एक बजे वाली ट्रेन छूट गई और उन्हें अब बस से महंगे किराए की मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार, डीआईओएस जेएस शाक्य ने इस संबंध में बताया कि सुबह परीक्षा से पूर्व जांच के दौरान एक अभ्यर्थी की एक आंख की जांच का मिलान नहीं हो पाया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद उस अभ्यर्थी की आंख की जांच करने के लिए कंपनी कर्मचारी ने उसे परीक्षा कमरों में तलाश किया। काफी समय तक अभ्यर्थी के न मिलने पर उसकी पहचान करने के लिए परीक्षा का समय पूरा होने के बाद सभी अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर रोका गया। अभ्यर्थी की आंख की जांच करने के बाद सभी को बाहर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed