फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cadets requested to enter the camp

कैडेट्स ने शिविर में प्रवेश दिलाने की गुहार लगाई

Thu, 11 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cadets requested to enter the camp
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुचे एनसीसी के छात्र। - फोटो : SHAMLI
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के एनसीसी के छात्रों ने प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश न देने की डीएम जसजीत कौर से बुधवार को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र सोनाली तोमर, प्रीत, रोहित, निखिल, आदित्य मलिक, नितिन, हर्ष, राहुल, वरुण आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 2016 व 2018 में 85 यूपी बटलियन एनसीसी में कैडेट के रूप में रजिस्ट्रेशन हुआ था। उस समय से वे सभी एनसीसी के वार्षिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उन्हें बटालियन से ए सर्टिफिकेट भी दिया गया। उन्होंने एनसीसी की पूरी फीस भी समय से जमा की है। वहीं, बटालियन की तरफ से उन्हें वर्दी भी दी गई।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि 9 से 11 फरवरी तक 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली का वार्षिक प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसमें बटालियन के अधिकारियों ने कॉलेज को एनसीसी से मान्य न बताकर एनसीसी नहीं दी। कमान अधिकारियों के इनकार करने से उनका भविष्य दोराहे पर आ गया है। कैंप में शामिल नहीं होने से एनसीसी के बी सर्टिफिकेट से वंचित रह जाएंगे और उनकी चार साल की मेहनत बेकार हो जाएगी। उनका भारतीय सेना में शामिल होने का भी सपना पूरा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी डीएम से मिलकर एनसीसी अधिकारियों द्वारा उन्हें शिविर से बाहर निकाले जाने की शिकायत की। उन्होंने भी डीएम से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कैडेट्स ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्रालय समेत नेशनल कैडेट कोर के महानिदेशक से ऑनलाइन शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed