फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bulldozer ran on the government land of the pond in Jahanpura

जहानपुरा में तालाब की सरकारी भूमि पर चला बुलडोजर

Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on the government land of the pond in Jahanpura
चौसाना क्षेत्र के गांव सकौती में खोखरी नदी पर हुआ अनाधिकृत कब्जा। - फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। पुलिस प्रशासन ने गांव जहानपुरा में पहुंचकर तालाब की सरकारी भूमि पर बुलडोजर चलवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। मामले में प्रशासन कब्जा धारक के विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर और जुर्माने की तैयारी में लग गया है।
विज्ञापन

गांव जहानपुरा में तालाब की करीब साढे 6 बीघा सरकारी जमीन पर पिछले कई सालों से जहानपुरा निवासी जाबिर मुखिया अवैध कब्जा करके फसल बो रहा था। बृहस्पतिवार को एसडीएम संदीप कुमार राजस्व टीम के साथ पुलिस बल को साथ लेकर गांव जहानपुरा पहुंचे। यहां पर जहानपुरा निवासी जाबिर मुखिया ने तालाब की साढे़ 6 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। आरोपी ने तालाब का भराव कराकर फसल बो रखी थी, जिसे कुछ दिन पहले काट लिया गया था। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कानूनगो और हलका लेखपाल ने तालाब की भूमि की पैमाईश की। इसके बाद बुलडोजर से सरकारी जमीन के चारों और खाई खोदवाकर मेढ़बंदी कराई गई। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि तालाब की साढे़ 6 बीघा जमीन पर कई सालों से जाबिर मुखिया ने अवैध कब्जा कर रखा था। उक्त जमीन की पैमाईश करा कर कब्जा मुक्त कराई गई है।
विज्ञापन

थाने के साथ ही तहसील में भी चलेगा आरोपी पर मुकदमा
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि हलका लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें आरोपी जाबिर के पर 14 लाख 33 हजार 6 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही अवैध कब्जे की धारा 67 के तहत तहसील कोर्ट में भी मुकदमा चलाया जाएगा। साथ ही बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि उक्त भूमि पर खोदाई कराकर तालाब को निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे के बावजूद पशुचर की भूमि से नही छोड़ा कब्जा
जहानपुरा में तालाब की भूमि से कब्जा हटाने के बाद एसडीएम पुलिस बल के साथ गांव जहानपुरा में अंदर पहुंचे। यहां पर पशुचर की करीब साढे़ 3 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा था। दिसंबर 2021 में हलका लेखपाल ने गांव जहानपुरा हनीफ और उसके चार बेटों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पुन: अवैध कब्जा पाया गया। एसडीएम ने बताया कि एक दो दिन में आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पालिका के प्रतीक्षालय पर बनी अवैध दुकान व मकान को ध्वस्त किया
कैराना। खुरगान रोड पर नगर पालिका के प्रतीक्षालय पर अवैध कब्जा करके आरोपी ने दुकान और उसके ऊपर मकान बना रखा था। पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर दुकान व मकान को ध्वस्त करा दिया। इससे एक दिन पहले मकान में रहने वाला मौके पर नहीं मिलने के कारण पुलिस प्रशासन को वापस लौटना पड़ा था।

खुरगान रोड पर नगर पालिका का बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय था। कई साल पहले यात्री प्रतीक्षालय को तोड़कर आरोपी भाइयों नौशाद व इमरान ने अवैध रूप से कब्जा करके दुकान व उसके ऊपर मकान बना रखा था। बृहस्पतिवार को एसडीएम संदीप कुमार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान के ऊपर बना मकान दो मंजिला होने व मकान के दो साइड अन्य मकान होने और बराबर में विद्युत लाइन के चलने के कारण प्रशासन ने बुलडोजर से दुकान व मकान को आंशिक रूप से ध्वस्त कराया। प्रशासन को डर था कि कहीं बुलडोजर के चलने से बराबर के मकान या विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त न हो जाए। इसके बाद नगर पालिका के मजदूरों को मौके पर बुलाया गया और दुकान व मकान को तोड़ने के निर्देश दिए। नगर पालिका के मजदूरों ने अवैध निर्माण को गिरा दिया। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि नगर पालिका के यात्री प्रतीक्षालय से अवैध कब्जा हटाया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी संवाद

चौसाना क्षेत्र के गांव सकौती में खोखरी नदी पर हुआ अनाधिकृत कब्जा।

चौसाना क्षेत्र के गांव सकौती में खोखरी नदी पर हुआ अनाधिकृत कब्जा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed