फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bulldozer came in Manna Marja, unauthorized colony was wiped out

मन्ना मारजा में आया बुलडोजर, अनधिकृत कॉलोनी का कर गया सफाया

Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer came in Manna Marja, unauthorized colony was wiped out
कैराना में मन्ना माजरा के पास अनाधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : SHAMLI
कैराना। गांव मन्ना माजरा के सामने कृषि भूमि पर काटी जा रही अनधिकृत कॉलोनी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर नींव ध्वस्त करा दी। कैराना में पिछले चार दिन से बुलडोजर चलवाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसीलदार प्रियंका जायसवाल राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ शामली रोड स्थित गांव मन्ना माजरा के सामने पहुंची। जहां पर पानीपत निवासी एक व्यक्ति की करीब 25 बीघा कृषि भूमि पर प्लाटिंग की जा रही थी। सभी प्लाटों की करीब तीन फीट ऊंची बाउंड्री की गई थी। तहसीलदार ने कॉलोनी पर मौके पर मिले प्रॉपर्टी डीलर राजू के बेटे से विकास प्राधिकरण से प्लॉटिंग करने संबंधी अनुमति के कागज मांगे। वह कोई कागज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

इस पर बुलडोजर से अवैध कॉलोनी के सभी प्लाटों की नींव व बाउंड्री को ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि पिछले एक साल से हल्का लेखपाल यतेंद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर को अनुमति लेने को कहा था, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर इस पर ध्यान नहीं दिया। बुलडोजर चलवाकर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया। प्राधिकरण के अधिकारी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनधिकृत कब्जे के मामले में जाबिर मुखिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तालाब की चार बीघा और रिठान की करीब ढाई बीघा भूमि से बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त करा दिया था। मामले में आरोपी जाबिर मुखिया के खिलाफ हल्का लेखपाल की ओर से लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसके अलावा तहसील कोर्ट ने भी धारा 67 का मुकदमा दायर किया गया है। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस की ओर अलग से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।

ग्राम समाज की भूमि पर अनाधिकृत कब्जे की शिकायत
गांव गोगवान निवासी कौशर व जसवंत ने शुक्रवार को एसडीएम संदीप कुमार को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में खसरा नंबर 719 व 724 की सरकारी संपत्ति है। जमीन पर गांव के ही करीब एक दर्जन लोगों ने अनाधिकृत कब्जा कर निर्माण कर रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि जब उनके द्वारा ऐसा करने से मना किया गया तो उन्होंने उनके साथ गाली गलौज की। दोनों ग्रामीणों ने सरकारी भूमि की पैमाइश कराकर भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed