फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brick kiln workers protest

ईंट भट्ठा मजदूरों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln workers protest
ईंट भट्ठा मजदूरों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

ऊन। ईंट भट्ठा मजदूरों ने श्रम विभाग द्वारा तय की गई मजदूरी न दिए जाने पर मंगलवार को तहसील कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। ईंट भट्ठा मालिकों से श्रम विभाग द्वारा तय की गई मजदूरी दिलाने की मांग एसडीएम से की।

क्षेत्र के ईंट भट्ठा मजदूर मंगलवार को एकत्र होकर तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। श्रम विभाग द्वारा तय की गई मजदूरी न देने से आक्रोशित मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की। भट्ठा मजदूरों ने कहा कि उन्हें श्रम विभाग ने इस वर्ष 605 रुपये प्रति हजार ईंट मजदूरी तय की है, लेकिन ईंट भट्ठा मालिक 505 रुपये ही मजदूरी के दे रहे हैं। भट्ठे पर मजदूरों को कोई सुविधा नहीं दी जाती है। भट्ठे बंद हुए दो माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें अपनी मजदूरी का पैसा नहीं मिला है। मजदूरों के परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। भट्ठा मजदूरों ने एसडीएम निकिता शर्मा से भट्ठा मालिकों के शोषण से बचाने की गुहार लगाते हुए श्रम विभाग द्वारा तय की गई मजदूरी दिलाने की मांग की। सोमवार तक मांग पूरी न होने पर बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी। एसडीएम के समस्या के जल्द समाधान के आश्वासन पर भट्ठा मजदूर वापस लौट गए। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अरविंद कुमार, गुलाब सिंह, चंद्रपाल, ओमपाल, बचन सिंह, मुकेश कुमार, रामपाल, पंकज, अमित, देश वीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed