{"_id":"631cdd654493334d16474822","slug":"brainstorming-on-service-week-fortnight-program-preparations-shamli-news-mrt604653450","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों समीक्षा
विज्ञापन
- भाजपा जिला कार्यालय पर हुई पदाधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम के रूप में मनाए जाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक का शुभारंभ शनिवार को भाजपा के जिला प्रभारी अजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह पखवाड़े के रूप में मनाएगी। इसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी, वोकल फॉर लोकल, विविधता में एकता, वृक्षारोपण, कोविड टीकाकरण आदि कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे। इस पखवाड़े का समापन दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जागरूकता रैली से किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए निकाय संयोजक नियुक्त किए गए हैं और चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व के बारे में जानकारी दी गई है। सांसद प्रदीप चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर इस अवसर पर पवन तरार, पुनीत द्विवेदी ,राजेंद्र मादलपुर, दामोदर सैनी, अनिल चौहान, अनुज राणा, मानस संगल, घनश्याम पारचा, डॉ.अनुराग शर्मा, संदीप नामदेव, निविश चौधरी, विवेक प्रेमी, भूपेंद्र शर्मा, छत्रपाल कश्यप, ओमप्रकाश, सचिन जैन, रोहित विश्वकर्मा, डॉ. मनोज शर्मा,सुधा तोमर, संगीता जिंदल, शशि अरोरा, सुधीर, मीनू संगल, कुलदीप सिंह,नीरज उपाध्याय, पंकज गुप्ता, ऋषिपाल फौजी, डॉ. मनोज चौधरी, बादल गौतम, राजीव तोमर, पीयूष सैनी, गोपाल चौहान, नीरज मलिक, सतवीर वर्मा, पूनम राणाआदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज राणा ने किया।