फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BPM got dizzy after being vaccinated

टीका लगने के बाद बीपीएम को आया चक्कर

Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
BPM got dizzy after being vaccinated
शामली। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में काफी उत्साह नजर आया। उन्होंने बेफिक्र होकर टीका लगवाया, लेकिन कुछ थोड़े शंकित भी दिखे। कुड़ाना सीएचसी पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मुबस्सिर को टीका लगने के बाद चक्कर आने की शिकायत हुई। चिकित्सकों ने उनकी निगरानी की। कुछ देर बाद वह ठीक हो गए। एक आशा कार्यकर्ता ने कुछ दिन पहले ऑपरेशन होने की बात कहकर टीका नहीं लगवाया।
विज्ञापन

कुड़ाना में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मुबस्सिर ने उत्साहपूर्वक टीका लगवाया और निरीक्षण कक्ष में बैठ गए। कुछ देर में उन्हें चक्कर आने लगे तो चिकित्सक को बताया। उन्हें वहीं पर बेड पर लिटाकर जांच की गई तो उनका ब्लड प्रेशर कभी कम तो कभी ज्यादा आता रहा। बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर करने के लिए ले जाने लगे, लेकिन उच्चाधिकारियों के वहीं पर उपचार देने के निर्देश के बाद वहीं रखा गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि मुबस्सिर को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है। इस कारण दिक्कत हो सकती है। कुछ देर बाद वह ठीक हो गए। कुरमाली की आशा कार्यकर्ता कविता भी कुछ घबराई नजर आईं। उन्होंने बताया कि उनका कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ है। इसलिए वह टीका नहीं लगवा रहीं। वह बाद में टीका लगवा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कोट...
जिले के तीनों केंद्रों पर टीकाकरण में कोई दिक्कत नहीं हुई। टीका लगवाने के बाद किसी को परेशानी नहीं हुई। एक बीपीएम को ब्लड प्रेशर की दिक्कत हुई थी जिसका उपचार किया गया। 10-15 मिनट बाद वह ठीक हो गया। - जसजीत कौर, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed