फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP's regional minister's brother-in-law was beaten to death

Shamli News: भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री के जेठ की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 03 Sep 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP's regional minister's brother-in-law was beaten to death
शामली बनत निवासी शोकेंद्र का फाइल फोटो
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेेत्र के कस्बा बनत के जंगल में सेंहटा मार्ग पर महिला भाजपा नेता के जेठ की शुक्रवार की रात बेरहमी से पीटते हुए रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। किसान का शव चारे के खेत में पड़ा मिला। मृतक अविवाहित था और खेत में नलकूप पर ही रहता था। एसपी अभिषेक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, देर रात पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन

कस्बा बनत के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी भाजपा पश्चिम क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूनम राणा ने शनिवार सुबह करीब दस बजे आदर्श मंडी थाना पुलिस को सूचना दी कि उनके जेठ शोकेंद्र राणा (55) का शव खेत में नलकूप के पास पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम व सर्विलांस टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की। मृतक के सिर पर गहरी चोट के अलावा शरीर पर कई जगह चोट निशान थे। हत्यारों ने किसान को पीटने के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या की है। नलकूप के पास सड़क और पेड़ पर खून के निशान मिले हैं। शनिवार सुबह राहगीरों ने शव को खेत में पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके से शराब के कई खाली पव्वे भी मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसपी अभिषेक ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है। बताया गया कि मृतक सात भाइयों में पांचवें नंबर का था और अविवाहित था। सातों भाइयों के पास करीब 43 बीघा खेती की जमीन है और सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। शोकेंंद्र कई साल से गांव से करीब 300 मीटर दूर सेंहटा मार्ग पर स्थित खेत में अपने नलकूप पर ही रहता था। उधर, शनिवार रात को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक ने बताया कि आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात को उसका शोकेंद्र से शराब पीने व पिलाने को लेकर विवाद हुआ था। इससे पहले करीब दो माह पहले मृतक शोकेंद्र ने आरोपी संजीव पर चोरी का आरोप लगाया था, जिस पर संजीव के पिता को ढाई हजार रुपये देने पड़े थे। आरोपी रात में शोकेंद्र के पास नलकूप पर पहुंचा। वहां पर दोनों ने शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच फिर कहासुनी गाली गलौज और मारपीट हुई, जिसमें शोकेंद्र को चोट लगी। इसके बाद आरोपी ने शोकेंद्र के गले में रस्सी का फंदा डाला और उसे चारपाई से खींचकर खेत में ले गया, जिससे दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

रात दस बजे घर से नलकूप पर गया था किसान
परिजनों ने बताया कि शोकेंद्र शुक्रवार शाम करीब सात बजे खेत से गांव में अपने घर पर गया था। वह करीब दस बजे तक घर पर रहा और इसके बाद वह नलकूप पर सोने के लिए चला गया। मृतक का सबसे बडे भाई जगपाल उर्फ मायाराम रिटायर्ड फौजी है। इससे छोटे योगेंद्र, देवेंद्र, उपेंद्र है। शोकेंद्र पांचवें नंबर का था। इससे छोटे भाई नरेंद्र व जितेंद्र राणा है। परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं है। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले शोकेंद्र का हत्यारों से कोई विवाद हुआ है, या पहले से किसी से कोई विवाद रहा हो। इसी वजह से उसकी हत्या की गई।

शामली बनत निवासी शोकेंद्र का फाइल फोटो

शामली बनत निवासी शोकेंद्र का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed