फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   biometeric news

Shamli News: अब वर-वधू को पहले कराना होगा बायोमीट्रिक सत्यापन

Wed, 01 Oct 2025 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
biometeric news
शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब फर्जीवाड़ा नहीं किया जा सकेगा। इस योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने वर-वधू के लिए विवाह से पहले बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पात्र लाभार्थियों की सही पहचान हो सकेगी। यदि कोई व्यक्ति पहले इस योजना का लाभ ले चुका होगा तो उसकी जानकारी भी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी। गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना में पहले फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाभ लेने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कई बार जांच में ऐसे मामले भी पकड़े गए हैं। इस प्रकार की गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए अब वर-वधू के आधार का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। विवाह स्थल पर भी दोनों की उपस्थिति बायोमीट्रिक माध्यम से दर्ज की जाएगी। इसके बाद ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed