{"_id":"5f7e07e58ebc3e9b78182817","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-a-pole-shamli-news-mrt5050161198","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत
ऊन। अपने गांव हथछोया जा रहे दो युवकों की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई। दूसरे घायल को मेरठ रेफर किया गया है।
गांव हथछोया निवासी टिंकू (26 वर्ष) पुत्र ओमपाल प्रजापति व राठी कश्यप (23 वर्ष) पुत्र मितरु कश्यप मंगलवार शाम मोटरसाइकिल से ऊन से अपने गांव जा रहे थे। ऊन-थानाभवन मार्ग पर गांव सांपला के पास उनकी बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ऊन चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने टिंकू को मृत घोषित कर दिया तथा राठी कश्यप की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टिंकू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक टिंकू के परिवार में पत्नी व सात माह का बच्चा है।