{"_id":"648f1741226ed7a5990d2fa4","slug":"bike-rider-collided-with-a-vehicle-standing-on-the-roadside-injured-shamli-news-c-26-1-smrt1056-4564-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सड़क किनारे खड़े वाहन से बाइक सवार टकराए, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सड़क किनारे खड़े वाहन से बाइक सवार टकराए, घायल
विज्ञापन
-घायल होने वाले तीन युवक जनपद बागपत के हैं रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के बुढ़ाना मार्ग पर सड़क किनारे खड़े छोटे हाथी से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने तीनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कैराना कोतवाली क्षेत्र निवासी साजिद रविवार को अपने छोटे हाथी को सड़क किनारे खड़ा कर शौच के लिए गया। इसी बीच कस्बे की ओर से बाइक पर जा रहे तीन सड़क किनारे खड़े छोटे हाथी से टकरा गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान कल्लू, सलीम और मोहम्मद निवासी थल नांगल थाना रमाला जनपद बागपत रूप में हुई है। चिकित्सकों ने तीनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।