{"_id":"5b0861014f1c1baa6e8b4a06","slug":"bhartiya-janta-party-gains-power-after-riots-chaudhary-ajit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता पार्टी दंगे कराकर सत्ता हासिल करती है : चौधरी अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता पार्टी दंगे कराकर सत्ता हासिल करती है : चौधरी अजित सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Sat, 26 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
policital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जाट वोटरों को साधने के लिए विपक्षी गठबंधन की तरफ से जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा दंगे कराकर सत्ता हासिल करती है, इसलिए लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं।
शुक्रवार शाम को शामली में एमएस फार्म में आयोजित जनसंवाद सम्मेलन के दौरान रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निशाने पर भाजपा रही। उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव 2019 की दिशा तय करने वाला है। उन्होंने कहा कि 2013 में दंगा कराकर भाजपा ने 2014 में सत्ता हासिल कर ली, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितने भी वादे किए, कोई पूरा नहीं हुआ। युवाओं को रोजगार नहीं मिला और किसानों की कमर भी तोड़ दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अति पिछड़ों का आरक्षण भी खत्म कर देगी।
उन्होंने कहा कि दंगा कराने के लिए ही जिन्ना का मुद्दा भाजपा उठाती है, लेकिन अब किसान गन्ने की बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान, दलित, पिछड़ा वर्ग विरोधी है। वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा ने कैराना उपचुनाव रमजान माह में इसलिए रखवाया ताकि मुस्लिमों का मतदान प्रतिशत कम हो सके, लेकिन अब हर वर्ग के लोग भाजपा की चाल को समझ चुके हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा और संचालन रविंद्र ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, एमएलसी संजय लाठर, रालोद नेता त्रिलोक त्यागी, बाबा श्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, महेंद्र दत्त शर्मा, सुबोध शर्मा, वीर सिंह मलिक, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, बिजेंद्र सिंह, गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक के बेटे राजेंद्र सिंह, बाबा संजय कालखंडे, तिरसपाल मलिक, बीरपाल राठी, विजय मलिक, योगेंद्र सिंह चेयरमैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।