{"_id":"585acd214f1c1b6752e39987","slug":"bengal-army-group-b-team-trophy-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल ग्रुप आर्मी बी टीम ने कब्जाई ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल ग्रुप आर्मी बी टीम ने कब्जाई ट्रॉफी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। गांव हाथी करौंदा में आयोजित तीन दिवसीय चौधरी चरण सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बंगाल ग्रुप आर्मी रुड़की बी टीम ने जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
18 दिसंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार देर रात हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश से करीब 21 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बंगाल ग्रुप आर्मी टीम बी और ग्राम बंतीखेड़ा टीम के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में बंगाल ग्रुप आर्मी बी टीम ने जीत दर्ज की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रालोद नेता जावेद राव ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। विजेता टीम को 21 हजार, ट्राफी, उपविजेता टीम को 11 हजार, ट्राफी और तृतीय स्थान पर रही बंगाल ग्रुप आर्मी टीम ए को 7100 रुपये व ट्राफी, चतुर्थ स्थान पर रही अलीपुर कलां टीम को 5100 व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के रेफरी आईटीबीपी के रिटायर्ड कोच उदयवीर मलिक रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पहुंचे अर्जुन अवार्ड प्राप्त भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान संजीव बालियान ने कबड्डी खेल पर विचार रखे। राजा मलिक, नरेश प्रधान, मोहित मलिक, टीनू मलिक, अमित कुमार, गौरव मलिक, जौनी मलिक, इंद्रपाल प्रधान, प्रभात मलिक, बादल मलिक, मनोज, परवेज मलिक, दीपू मलिक आदि रहे।