{"_id":"623234675dad9220a422dcec","slug":"banned-intoxicant-injection-recovered-from-in-front-of-kotwali-shamli-news-mrt580798451","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के सामने से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के सामने से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद
विज्ञापन

शामली, कैराना। कोतवाली के ठीक सामने एक मकान में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए। तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
कोतवाली के ठीक सामने मायापुर रोड पर एक मकान में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बेचने का कारोबार चल रहा था। सूचना पर पुलिस ने बुधवार को मकान में छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक काले बैग में भरे प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर कोतवाली में पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य स्थानों पर भी छापामारी की जाएगी।
आरोपियों में दो दुकानदार भी शामिल
पुलिस ने जिस मकान के अंदर से नशीले इंजेक्शन की खेप पकड़ी है। उसी मकान के बाहर दो दुकानदार भी इंजेक्शन बेच रहे थे। आरोप है कि इनको सप्लायर इंजेक्शन बेचने पर कमीशन देता था। वहीं, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन कहां से लाए जा रहे थे ?