फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ban on smart prepaid meters, relief to 1.09 lakh electricity consumers

Shamli News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक, 1.09 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को राहत

Wed, 06 May 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 06 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ban on smart prepaid meters, relief to 1.09 lakh electricity consumers
शामली। जिले के करीब 1.09 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रणाली पर रोक लगाते हुए इन्हें पोस्टपेड व्यवस्था में बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं को हर माह की तरह सामान्य बिजली बिल मिलेगा और उन्हें पहले की तरह रिचार्ज कराने की अनिवार्यता से छुटकारा मिलेगा। इससे खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जो बार-बार रिचार्ज और अनियमित बिलिंग से परेशान थे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों में करीब 1.09 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके थे। अब शासन के निर्देशानुसार इन मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली के अनुरूप संचालित किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी और उपभोक्ताओं को चरणबद्ध तरीके से नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जताई राहत
शहर के मोहल्ला बडियाल निवासी राहुल बेदी और मंजीत पुंडीर ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उन्हें लगातार अधिक बिल का सामना करना पड़ रहा था। इससे परिवार का बजट बिगड़ रहा था। अब पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने से उन्हें राहत मिलेगी और बिजली बिल की पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
नई व्यवस्था से क्या बदलेगा
पोस्टपेड प्रणाली लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को हर महीने बिल जारी किया जाएगा, जिसे तय समय सीमा में जमा करना होगा। इससे रिचार्ज खत्म होने पर अचानक बिजली कटने जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को अपने उपयोग के अनुसार बिल का आकलन करने में भी आसानी होगी।

उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि सरकार के इस निर्णय से बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और अनावश्यक विवादों में कमी आएगी। वहीं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed