फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baba Saheb's invaluable contribution in the uplift of society

समाज के उत्थ्ाान में बाबा साहेब का अमूल्य योगदान

Sat, 15 Apr 2017 12:09 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's invaluable contribution in the uplift of society
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 126 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, तो सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम किए गए। 
विज्ञापन


शहर में ब्लाक रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में विभिन्न सुंदर झांकियों में संत रविदास, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और भारत माता की झांकी आकर्षक रही। इसके अलावा बैंडबाजा, डीजे और ढोल वाले शामिल रहे। इस दौरान ईश्वर, पूरणचंद जाटव, सतेंद्र धीरयान, सुनील जाटव, वेदपाल, मुकेश, वीरपाल, सोमपाल, सोनू, अनुज, गौरव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से गांव खेड़ीकरमू स्थित दलित बस्ती में बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया गया। राजकुमार, सुनील, सोनू, विनोद, डॉक्टर मुकेश, बीरसैन, रमेश, सोनू, रामफूल, लोकेंद्र, मिथुन, राकेश, प्रवीण, केशोराम, सूरजमल, राजेंद्र, कंवरपाल, भोपाल, जयवीर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में बाबूखान, राजेश, लाखन सिंह, अमित, ओमबीर, विनोद, प्रवीण, लोकेश, अंकुर, महेंद्र, सुरेशपाल, विक्रम आदि ने अजनता चौक पर पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  

रालोद कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ऋषिपाल राझड़ ने भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके आदर्श अपनाने पर बल दिया। पूर्व विधायक बलबीर मलिक, अनवार चौधरी, रणधावा मलिक, योगेंद्र, सरोज मलिक, मंगल सिंह, जावेद जंग, रजनीश कोरी, मुकेश सैनी, शेर मोहम्मद, सुनील मलिक, विक्रांत, रामकुमार वर्मा, विकास, प्रवेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, कस्बा बनत में दलित समाज के लोगों ने जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली। 

कोरी समाज के लोगों ने गगन गार्डन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें भाजपा सांसद हुकुम सिंह, राज्यमंत्री सुरेश राणा और पूर्व एमएलसी डॉक्टर मंगल सैन कोरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, मृगांका सिंह और चेयरमैन अरविंद संगल ने डॉक्टर भीमराव के आदर्शों के बारे में बताया। बाबा साहब के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए गए। 

वहीं, राष्ट्रीय गरीब दल ने नगरपालिका परिषद शामली के सभाकक्ष में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई। चेयरमैन अरविंद संगल, जिलाध्यक्ष मुनेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद झंझोट, वर्गिश झंझोट, रमेश, प्रमोद, रामबीरी, कमला, सोनिया, अरुणा, काजल आदि रहे। 

अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई। भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान नवीन कुमार, अनुज बंसल, आलोक, आशु गोपाल, संजीव जैन, योगेश, वेद प्रकाश, सोम प्रकाश, हंशराज, सुमित बंसल मौजूद रहे।

बाबा साहब के आदर्श अपनाने का आह्वान 
कांधला। संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अफकार इण्डिया फाउन्डेशन, पीस सेंटर और अंबेडकर युवा जन सभा के तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ अफकार के निदेशक अकरम अख्तर ने किया और बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। मोहल्ला रायजादगान में दलित समाज के लोगों ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आवाहन किया गया। किरणपाल, पंकज, नरेश सैनी, आत्माराम, चंद्र हास, पप्पी  रहे। 

बाबरी में निकाली शोभायात्रा 
बाबरी। गांव बाबरी में डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। फौजी कृष्णपाल ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।   राजबीर सिंह, निशांत सहगल, सूर्यकांत लांबा, रजनीश लांबा, मास्टर सतीश, सूरज कुमार, डाक्टर सुनील, घसीटा दास, प्रमोद, सुमेश कुमार, मुन्ना मौजूद रहे। वहीं, ग्राम कैड़ी, रायपुर और हिरनवाड़ा में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई।


पीएम का भाषण देखा
कैराना। तहसील परिसर में एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना की थी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तहसील परिसर में एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भुगतान कार्यक्रम और उनके भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कोमेंद्र कुमार, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed