फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegations of harassment of married woman for not getting a car in dowry

Shamli News: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता के उत्पीड़न का आरोप

Sun, 30 Aug 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Allegations of harassment of married woman for not getting a car in dowry
कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति और जेठ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह उत्पीड़न दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दोनों उसे अश्लील वीडियो सामाजिक माध्यम पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही, उसके भाई को गोली मारने की भी धमकी दी गई है। पीड़िता ने कांधला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब सत्रह वर्ष पहले हुई थी और वह चार बच्चों की मां है। धमकियों के कारण वह और उसका परिवार भयभीत है। जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed