फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt to cheat a youth by offering him a new credit card

Shamli News: नए क्रेडिट कार्ड पर ऑफर देकर युवक से ठगी की कोशिश

Sun, 29 Jun 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat a youth by offering him a new credit card
कैराना। कस्बा कैराना निवासी प्रमोद के पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने बताया कि वह स्टेट बैंक से बोल रही हैं। उनके बैंक खाते पर नया क्रेडिट कार्ड का ऑफर है।
विज्ञापन

युवक ने युवती से पूछा कि उसे कार्ड बनवाने के लिए क्या करना होगा। युवती ने उससे पता पूछा तो उसने अपना कैराना का पता बता दिया। युवती बोली कि कैराना का पता नहीं चलेगा। दिल्ली, मुजफ्फरनगर या सहारनपुर का पता देना होगा। उसने दिल्ली स्थित अपने रिश्तेदार का पता दे दिया। इसके बाद युवती ने मैसेज भेजकर सत्यापन कराने को कहा। उसने मैसेज देखा तो उसमें ओटीपी नंबर था। ओटीपी देखकर उसने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया और फोन काट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद फिर युवती का कॉल आई और उसे लालच दिया कि क्रेडिट कार्ड बनने से उन्हें उधार सामान लेने के अलावा दस हजार रुपये किसी भी समय निकाल सकते हैं, लेकिन वह झांसे में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed