{"_id":"64c6523969ce8818c10260b7","slug":"attempt-to-abduct-the-teenager-by-terrorizing-the-mother-with-a-pistol-in-shamli-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: मां को तमंचे से आतंकित कर किशोरी को अगवा करने का प्रयास, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: मां को तमंचे से आतंकित कर किशोरी को अगवा करने का प्रयास, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sun, 30 Jul 2023 05:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Jul 2023 05:41 PM IST
सार
शामली में गांव के दो युवकों ने मां के साथ जा रही किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा करने का प्रयास किया। पीड़िता ने रविवार को मामले में पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
Shamli police
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में मजरा भडी जैसी घटना की पुनरावृत्ति सामने आई। गांव के दो युवकों पर नाबालिग युवती को तमंचे के बल पर अगवा करने का आरोप लगा है। आरेाप है कि पीड़ित किशोरी को अगवा करने के दौरान मां काे गन प्वाइंट पर लिया गया। उधर, पपुलिस मामले की जांच कर रही है।
चौसाना के गांव टोडा निवासी महिला का आरोप है कि शनिवार की रात्रि में गांव के दो युवक घर मे घुस गए और 12 वर्षीय किशोरी को कंधे पर उठाकर अगवा करने लगे। विरोध करते पर पीड़िता को तमंचे के बल पर आतंकित किया।
युवकों के घर से भागते समय परिवार के अन्य लोग भी जाग गये और आरोपियों को घेर लिया। जिस पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले।
रविवार की सुबह पीड़िता परिवार के अन्य लोगों के साथ चौकी पहुंची और प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई। वहीं चौकी प्रभारी राहुल कादयान का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।