{"_id":"62bdef3760a076151c6006e2","slug":"attacked-by-entering-the-house-youth-serious-shamli-news-mrt595002772","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किया हमला, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किया हमला, युवक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- युवती के कपड़े फाड़ने का आरोप, घायल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। घर में घुसकर दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए। मामले में पूर्व प्रधानपति समेत सात लोगों के नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। आरोप है कि पूर्व प्रधानपति सहित सात नामजद आरोपी आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ उसके घर में घुस आए और उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने का प्रयास किया। जब विरोध किया, तो लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें परिवार का एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसका गला गमछे से घोटने का भी प्रयास किया। परिवार की एक लड़की बचाने आई, तो उसके कान से बाली नीचे गिर गई। जिसे आरोपियों ने उठा लिया। मारपीट में उसके भी कपड़े फाड़ दिए गए। बाद में आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
घायल युवक को सीएचसी में ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मामला मारपीट का है। घायल को मेडिकल कराया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी।