{"_id":"56fadbc04f1c1b6f55f0047d","slug":"attachment-issued-against-the-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना के हर्ष फायरिंग प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस नाकाम रही। जिसके बाद अब पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए।
कैराना में सात फरवरी को ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हर्ष फायरिंग में बालक समी की मौत हो गई थी। इस मामले में ब्लाक प्रमुख पति गय्यूर, मुम्तयाज, इनाम धूरी, मुरसलीन और नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। नामजद पांच में से ब्लाक प्रमुख पति गय्यूर अली और इनाम धूरी की गिरफ्तारी हुई। जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में दबिश का दावा करती रही, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। पुलिस अब कुर्की कराने की तैयारी में है। इसके लिए कोर्ट से कुर्की नोटिस जारी हो गए हैं। सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि कुर्की के नोटिस प्राप्त कर लिए गए हैं। होली के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अब फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।
m मुचलका पाबंद भी थे आरोपी ः ब्लाक प्रमुख चुनाव से पूर्व हर्ष फायरिंग में नामजद पांचों आरोपियों से डेढ़-डेढ़ लाख के मुचलके भरवाए गए थे। इसके बावजूद भी हर्ष फायरिंग हुई और एक बालक की मौत हो गई। 122 बी के तहत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों की रिपोर्ट भी एसडीएम को भेजी जा चुकी है।