फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   At some places 55 and at other places 45 feet tall effigies will be burnt.

Shamli News: कहीं 55 तो कहीं 45 फीट ऊंचे पुतलों का होगा दहन

Sat, 12 Oct 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 12 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
At some places 55 and at other places 45 feet tall effigies will be burnt.
बाबरी में रावण का पुतला तैयार करते कारीगर । संवाद
शामली। दशहरा मेला शनिवार को मनाया जाएगा। मेले के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। रावण- कुंभकरण, मेघनाद के पुतले तैयार हो चुके हैं। कहीं 55 तो कहीं 45 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी भी होगी।
विज्ञापन

शामली हनुमान धाम की रामलीला मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। यहां 40-45 फीट के पुतले तैयार करने के लिए बघरा के इंतजार और कय्यूम कई दिनों से जुटे थे। तीनों पुतलों पर 45 हजार की लागत आई है। कमेटी दहन की तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन

कैराना के प्राचीन देवी मंदिर तालाब परिसर में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले दहन की तैयारी हो चुकी है। बागपत के गांव असारा निवासी मुस्लिम कारीगर परवेज आलम, साबिर, सलाउदीन, उस्मान व इरफान ने पुतले तैयार किए हैं। परवेज आलम ने बताया कि उन्हेंं इस काम के 90 हजार रुपये मिले हैं। सारा सामान और आतिशबाजी उन्होंने ही खरीदे हैं। रावण का पुतला 35 फीट मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले 30-30 फीट के बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला कस्बे में 55 फीट ऊंचाई का पुतला गाजियाबाद की टीम तैयार कर चुकी हैं। पुतला कारीगर अकरम अली बताया कि 12 लोगों की टीम चार दिन से रावण का पुतला बनाने में लगी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है। रावण के मुख से अग्नि निकालने जैसी आतिशबाजी लगाई गई है । इसको तैयार करने में लगभग ढाई लाख रुपये का खर्चा आया है।
थाना भवन कस्बे के दशहरा मैदान पर इस बार 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलेगा। कारीगर तोहिद ने बताया थानाभवन में 45 फीटऊंचा तथा मुजफ्फरनगर में 20 फीट का पुतला तैयार किया है।
म्यूजिक बजेगा
जलालाबाद कस्बे में दशहरा मैदान में 40 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान म्यूजिम भी बजता रहेगा। पुतले तैयार करने वाले चरथावल निवासी खुर्शीद ने बताया कि कई पीढ़ी से वह पुतले तैयार कर रहे हैं।

घट गया पुतले का साइज
गढ़ीपुख्ता कस्बे में 15-20 फीट के पुतले तैयार किए जाते हैं। जबकि पहले 25 से 30 फीट का पुतला होता था। बाबरी कस्बे में रावण के पुतले पर 25 हजार रुपए खर्च आने का अनुमान है। कैड़ी में करीब 32 फीट ऊंचाई का रावण पुतला तैयार करने में चार कारीगर लगे हुए हैं। हसनपुर लुहारी 26 फीट ऊंचाई के रावण के पुतले में 11 हजार रुपये की सामग्री खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed